
फसल खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगा कराया मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पड़ोस में रहने वाले दबंग परिवार के खिलाफ फसल खुर्द बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
गांव देहरा के रहने वाले अब्दुल सत्तार पुत्र उमेद अली ने बताया कि वह खसरा संख्या-1797 में अपने हिस्से की खेती कर रहा है। भूमि के संबंध में कब्जे की स्थाई वैधता के लिए उप जिलाधिकारी न्यायालय में वाद भी लंबित है। आरोप है कि गुरुवार को गांव के ही रहने वाले वसीम मोहम्मद पुत्र शरीफ अपने बच्चों को लेकर आया और पीड़ित की फसल की कटाई करने लगा। पीड़ित ने आरोपी को जब ऐसा करने से रोका तो उसने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भगा दिया। इसके बाद पीड़ित ने शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़: PPF, सेरेमिक कोटिंग, टेफलॉन कोटिंग आदि के लिए संपर्क करें: 9759684646






























