हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव कोथला में एक भूमि पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद ने फायरिंग का रूप ले लिया। शुक्रवार को गांव दौताई के कुछ लोगों ने भूमि पर काम कर रहे कामगारों के साथ मारपीट की और फायर कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
नवनीत अग्रवाल निवासी गाजियाबाद ने तहरीर देते हुए बताया कि उसने कोथला खादर में खेती की भूमि ली हुई है जिसका कुछ हिस्सा पड़ोसी संदीप खन्ना को भी दिया हुआ है। आरोप है कि 17 मई की दोपहर को संदीप खन्ना के हिस्से की भूमि पर मजदूर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गांव दौताई के डेढ़ दर्जन दबंग किस्म के लोग लाठी-डंडे, फावड़े, तमंचे से लैस होकर पहुंचे और कामगारों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब कामगार तारा ने इसका विरोध किया तो फायरिंग कर दी। इस दौरान भगदड़ की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Hair Transplant || हेयर ट्रांसप्लांट के लिए संपर्क करें: 7668219093




























