
चोरी के वाहन खरीद कर भोले-भाले लोगों को बेचकर रुपए हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): चोरी व फाइनेंस के वाहनों की खरीद-फरोख्त कर लोगों से ठगी करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ निवासी तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। बाबूगढ़ के आयादनगर व गाजियाबाद निवासी आपस में मिलकर एक गिरोह बनाकर चोरी और फाइनेंस के वाहनों को खरीदकर भोले-भाले लोगों को बेचने का काम करते हैं।
आपको बता दें कि बहराइच जिले के काजीपुरा के शाहिद अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनके ही मोहल्ले का मशकूर, थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के आयादनगर का पंकज शर्मा और गाजियाबाद के प्रताप विहार सेक्टर 11 का इजराइल खान आपस में मिलकर एक गिरोह बनाकर चोरी और फाइनेंस के वाहनों को खरीदकर भोले-भाले लोगों को बेचने का काम करते हैं। आरोप है पंकज ने वाहन संख्या यूपी-37 बी-5936 का स्वयं को मालिक बताकर 18 नवंबर 2014 को इजराइल खान को करीब 4.75 लाख में बेच दिया। इसके बाद इजराइल खान ने 20 अगस्त 2021 को उसी वाहन को मशकूर खान को दो लाख में बेच दिया। बाद में मशकूर खान ने यह वाहन पीड़ित को बेच दिया। कुछ समय बाद पीड़ित को पता चला कि वाहन चोरी का है। उसने मशकूर खान से वाहन वापस लेने और अपने 2.50 लाख लौटाने को कहा। आरोप है मशकूर खान वाहन वापस ले गया और इस संबंध में स्टांप पेपर पर इकरारनामा भी तैयार हुआ, लेकिन बाद में उसके खिलाफ ही अमानत में खयानत का केस दर्ज करा दिया गया।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






























