
सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव दोयमी के पास फ्लाईओवर पर 23 जनवरी की शाम 7:45 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई महिला की मौत के मामले में देहात पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अज्ञात वाहन सवार की तलाश शुरू कर दी।
गांव दोयमी के सतीश वाल्मीकि की पत्नी सुनीता 23 जनवरी की शाम हापुड़ जाने के लिए घर से निकली थी। जब गांव के पास फ्लाईओवर पर पहुंची तो तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन टक्कर मार दी। हादसे में सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। महिला को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने मंगलवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























