
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित एक मोहल्ला निवासी युवती की किसी ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना ली और अश्लील फोटो गाने के साथ लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। युवती ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस का दावा है कि जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
























