
गल्ले का ताला तोड़कर नकदी चुराने के मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपी हिरासत में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित एक आरओ की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर गल्ले में रखी हजारों रुपए की नकदी चोरी कर ली। दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
गांव दादरी निवासी फुरकान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी स्वर्गाश्रम रोड पर ब्लू बटर आरओ सिस्टम के नाम से दुकान है। शुक्रवार की दोपहर करीब 1:00 बजे आरओ के रुपए लेने के लिए गया हुआ था। इसी बीच अभिषेक निवासी गांव बिछूपुर पिलखुवा ने दुकान में दाखिल होकर गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखी करीब 96,000 की नकरी चोरी कर ली और फरार हो गया। दुकान पर लौटने पर उसे गल्ले का ताला टूटा हुआ मिला। पड़ोस की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में अभिषेक उसकी दुकान में जाता हुआ दिखाई दिए दे रहा था। उसने 2:30 बजे पुलिस को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दुकानदार की तहरीर पर अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464





























