
घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने नशे की हालत में महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि मामला पांच दिसंबर की शाम का है। जब वह घर पर अकेली थी। तभी मोहल्ले का बिल्लू नशे में आया और उसके घर में घुस गया। उसने महिला के साथ अश्लील हरकतें की और महिला का हाथ पकड़ कर छेड़छाड़ की। पीड़िता ने किसी तरह उसे धक्का देकर वहां से भगाया और पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
होलसेल दामों पर हापुड़ से खरीदें अलमीरा व डोर हैंडल की नई रेंज: 9568911464































