
16.79 लाख रुपए का मुर्गी दाना लेकर भुगतान न करने के मामले में बाप-बेटे पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने 16.79 लाख रुपए का मुर्गी दाना लेकर भुगतान न करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी के आदेश पर हापुड़ कोतवाली पुलिस ने अच्छेजा निवासी आरिफ और उसके पुत्र आतिफ के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित पोल्ट्री फीड फर्म के स्वामी ने एक व्यक्ति पर 16.79 लाख रुपए का उधार मुर्गी दाना लेकर भुगतान न करने का आरोप लगाया। तगादा करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसके बाद पुलिस ने मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू की और मुकदमा दर्ज कर लिया।
“मिठास द पेठा शॉप” आपके लिए लेकर आए हैं 25 से अधिक पेठे की वैरायटी: 9720932379, 9456458713

































