
कार सवार दोस्तों पर फायरिंग करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस ने कार सवारों पर हुई फायरिंग के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शिवम प्रताप सिंह पुत्र समरजीत सिंह निवासी करावल नगर दिल्ली की तहरीर के आधार पर पुलिस ने यह मुकदमा दर्ज किया है।
शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि वह सोमवार को अभिषेक पुत्र विजय बहादुर सिंह निवासी उस्मानपुर दिल्ली, मोहन पुत्र राजेश कुमार निवासी करावल नगर दिल्ली और मधुकर पुत्र नन्हे पांडेय निवासी न्यू उस्मानपुर दिल्ली के साथ गाड़ी में सवार होकर अपनी ई-ऑन कार से शिवाया निवासी दोस्त युधिष्ठिर के यहां जा रहे थे। जैसे ही वह मसूरी से नहर के रास्ते गालंद पुल से पहले पहुंचे तो पीछे से आ रही बाइक ने साइड लेने के लिए हॉर्न बजाया। जब पीड़ित शिवम प्रताप ने साइड दी तो उसके बावजूद भी बाइक वाले हॉर्न बजाते रहे। उसने फिर से साइड दी। बाइक आगे निकली तो बाइक पर बैठे व्यक्ति ने गाड़ी पर हाथ मारा और पीछे बैठे व्यक्ति ने गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली खिड़की, बोनट और सामने शीशे पर लगी। तीनों गोलियों के गाड़ी पर निशान भी हैं। गाड़ी का शीशा टूटने से तीन दोस्तों को चोट आई हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Raymond चाहिए तो The Raymond Shop पक्का बाग हापुड़ आईए: 9149331926, 9149343854


























