
बाइक सवार बाप-बेटी को कार सवार ने मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर कार ने पीछे से एक बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान बाइक सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला मिथलेश विहार आवास विकास कॉलोनी निवासी मूलचंद त्यागी ने मुकदमा दर्ज कराया और बताया कि 4 अगस्त को वह अपनी पुत्री सिम्मी के साथ बाइक पर सवार होकर मोदीनगर रोड पर स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया गए थे जहां से घर लौटते समय मेरठ रोड फ्लाईओवर के ऊपर तेज रफ्तार कार में पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान दोनों घायल हो गए जिन्हें गाजियाबाद के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























