
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान साइकिल सवार हवा में उछल गया और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने गाड़ी का पीछे करने की कोशिश की लेकिन कार चालक मौके से फरार हो गया जिसके बाद साइकिल सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मामला मंगलवार की सुबह का है जब एक साइकिल सवार जैसे ही जैना टॉकीज के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। सड़क हादसे इतना भयानक था कि साइकिल सवार हवा में उछल गया। कार चालक मौके से फरार हो गया। कार चालक का नंबर भी लोगों ने देख कर पुलिस को मामले से अवगत कराया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


























