
एक गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में मारी टक्कर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर स्थित नए हाईवे पर सतगुरु ढाबे के पास एक अनियंत्रित गाड़ी ने सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में टक्कर मार दी। इस दौरान तीनों गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई जबकि एक व्यक्ति इस दौरान घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। मामले की जांच जारी है।
मामला बुधवार का है जब एनएचएआई की टीम मौके पर एंक्रोचमेंट के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। एनएच-9 पर प्रोजेक्ट मैनेजर नितिन वशिष्ठ और एनएचएआई में तैनात विपिन ने बताया कि गाड़ी करीब 50 मीटर से फिसलती हुई aai और इस सड़क किनारे खड़ी तो गाड़ियों में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। घायल व्यक्ति को एम्बुलेंस से उपचार अस्पताल में भर्ती कराया। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























