
दो कैंटरों की भिड़ंत में एक कैंटर चालक की मौत
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के सुल्तानपुर फ्लाईओवर पर मंगलवार की तड़के करीब 4:30 हुए सड़क हादसे में दो कैंटरों की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसा इतना भयानक था कि एक कैंटर के चालक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को मामले से अवगत कराया जिससे परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार एक कैंटर मेरठ से दिल्ली की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मंगलवार की तड़के करीब 4:30 बजे सुल्तानपुर फ्लाईओवर पर पहुंचा तो पीछे से आए एक अन्य कैंटर से आगे चल रहे कैंटर की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान कैंटर का चालक 30 वर्षीय रिजवान खान पुत्र नवाब निवासी गांव सिरोही थाना भमोरा जनपद बरेली गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सूचना पर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी अवगत कराया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069






























