
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नए हाईवे पर बछलौता फ्लाईओवर के ऊपर अज्ञात कारणों से एक कैंटर में अचानक आग लग गई। मामले की जानकारी मिलने पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मुनेष प्रताप, दमकल विभाग की टीम ने मोर्चा संभाला। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं आग की चपेट में आने से काफी सामान जलकर राख हो गया।
मामला सोमवार की रात का बताया जा रहा है। जब करीब 10:45 गाजियाबाद से मुरादाबाद की तरफ जा रहा एक कैंटर अज्ञात कारणों से आग की चपेट में आ गया। आग लगने से हाहाकार मच गया। कैंटर चालक सुमित पुत्र यदुनाथ निवासी अलीपुर छिरामऊ थाना सौरिख ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम और पुलिस बल ने मोर्चा संभालते हुए आग पर काबू पाया।























