
👁 0 views Views
पूर्व आईपीएस की रिहाई की मांग को लेकर निकाला कैंडल मार्च
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी के विरोध में उतरे संगठन के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में कैंडल मार्च निकाला गया और उनकी रिहाई की मांग की। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर और नारे लगाकर अमिताभ ठाकुर के समर्थन में अपनी आवाज उठाई।
कैंडल मार्च का आयोजन थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नूरपुर की मढेया में निकाला गया। 100 मीटर पैदल चलकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर कैंडल मार्च सम्पन्न हुआ। कार्यकर्ताओं ने अमिताभ ठाकुर की गिरफ्तारी को राजनीतिक प्रतिशोध का मामला बताया।
रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808

























