सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकराई 45 यात्रियों से भरी बस, एक की मौत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बृज घाट पुल पर बुधवार की देर रात करीब एक बजे रोडवेज बस की सड़क किनारे खड़ी ईटों से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली से जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक ट्रॉली को सड़क किनारे खड़ा कर उसके नीचे सो रहा था। सड़क हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार 45 में से करीब 20-25 यात्री घायल हो गए जिनमें से सात की हालत गंभीर बनी हुई है जिन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। मामले की सूचना पाकर गढ़मुक्तेश्वर की क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। साथ ही घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान गढ़मुक्तेश्वर के कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की देर रात करीब 1:00 बजे के आसपास का है जब लखीमपुर से दिल्ली के बीच संचालित एक रोडवेज बस जैसे ही बृजघाट पुल के ऊपर पहुंची तो उसकी सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई। ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली का चालक सड़क किनारे ट्रॉली को खड़ा कर उसके नीचे सो गया था। जैसे ही 45 यात्रियों से भरी बस मौके पर पहुंची तो ट्रैक्टर ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान 20 से 25 यात्री घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है जिनमें से सात की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

50% DISCOUNT in ADMISSION FEE: Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX & XI: 8938050065








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!