पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला










पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):एक बांग्लादेशी महिला पिछले कुछ वर्षों से जनपद हापुड़ में पहचान छुपा कर रह रही है। बांग्लादेशी महिला केंद्रीय एजेंसियों की रडार पर है। महिला ने जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव दौताई निवासी एक युवक के साथ निकाह किया। दोनों फिलहाल फरार हैं जिनके फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। जिला प्रशासन दोनों की तलाश कर रहा है। सूत्रों ने बताया कि जांच के लिए एडीएम हापुड़ भी गांव दौताई पहुंचे।
विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि सोमवार 23 फरवरी 2026 को केंद्रीय एजेंसियों को इनपुट मिला कि बांग्लादेशी महिला महमूदा बेगम फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर रानी नाम से जनपद हापुड़ में रह रही है। 38 साल की रानी उर्फ महमूदा बेगम बांग्लादेश के नारायणगंज के रहने वाले मुजिबुल की रहने वाली है जो 2021 में भारत में पहुंची और उसने गढ़ के गांव दौताई के मोहल्ला कुरेशी वाला मोहल्ला के रहने वाले 35 वर्षीय मोहम्मद मसरूफ पुत्र इंशा अल्लाह से 2021 में नई दिल्ली में निकाह किया जिसके बाद से वह गांव दौताई में ही रह रही है।
बताया जाता है कि मशरूफ गांव दौताई ग्राम प्रधान अफसाना प्रवीण के पति राशिद अली का रिश्तेदार है। राशिद अली पर आरोप है कि उसने महमूदा बेगम के फर्जी दस्तावेज बनाने में मशरूफ की मदद की। सूत्रों ने यह भी बताया कि राशिद के भाई समाजवादी पार्टी में जिला स्तरीय पद पर आसीन हैं। फिलहाल केंद्रीय एजेंसियां जांच कर रही हैं। जिला प्रशासन भी पड़ताल में जुटा हुआ है। मसरूफ और महमूदा बेगम दोनों फरार बताए जा रहे हैं।

हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069








  • Related Posts

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    🔊 Listen to this बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के नए हाईवे पर कुचेसर चोपला के पास…

    Read more

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    🔊 Listen to this TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर TET परीक्षा थोपे जाने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    पिछले कई वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर गांव दौताई में रह रही बांग्लादेशी महिला

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    बाबूगढ़: नए हाईवे पर हुआ जैन शिकंजी का उद्घाटन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    TET के विरोध में शिक्षकों ने हाथ पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    हापुड़: किशनगंज स्थित तेल मिल पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    वैद्य धनीराम शर्मा वैलनेस सेंटर की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी

    सिंभावली शुगर मिल ने बंदी का दूसरा नोटिस किया जारी
    error: Content is protected !!