
👁 40 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के गांव भोवापुर के रहने वाले 91 वर्षीय बुजुर्ग शेर सिंह यादव गोमुख से पैदल यात्रा कर पवित्र गंगाजल लेकर वापस गांव भोवापुर पहुंचे। इस अवसर पर एसडीएम गढ़ श्री राम यादव ने वृद्ध का सम्मान किया और अन्य लोगों को भी सतमार्क पर चलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही एसडीएम ने उनकी हौसला अफजाई भी की।




















