
हापुड़ में शुक्रवार की तड़के हुआ 65 फीट ऊँचे रावण का दहन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के रामलीला मैदान में शुक्रवार की तड़के रावण दहन हुआ जिसे देखने के लिए हापुड़ शहर के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी उपस्थित हुए। 65 फीट ऊंचे रावण के साथ-साथ कुंभकरण व मेघनाथ के पुतलों का भी दहन हुआ। परंपरा के अनुसार रावण का दहन किया गया जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। Is दौरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।
हापुड़ की रामलीला में दशहरे के अगले दिन तड़के सुबह 4:00 बजे रावण दहन होता है। गुरुवार को पूरी रात श्री राम, रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के बीच युद्ध चलता रहा। इसके पश्चात प्रभु श्री राम ने रावण, कुंभकरण और मेघनाथ का वध किया और पुतलों का दहन किया। रावण दहन देखने के लिए लोग दूर-दूर से आए। कई लोग तो अपने घरों की छतों पर ही चढ़ गए। सुरक्षा की दृष्टि से दमकल विभाग की गाड़ी भी तैनात रही।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































