👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की 13 सड़कों का निर्माण पांच करोड़ रुपए की लागत से होगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। उम्मीद है कि इसी महीने से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। बागड़पुर में 33.68 लाख, उदयपुर में 39.23 लाख, नली हुसैनपुर में 39.39 लाख, सूदना में 39.94 लाख, रहरवां में 33.06 लाख, दयानतपुर रोड 39.28 लाख, झड़ीना में 35.70 लाख, सैदपुर में 39.99 लाख, रझेडा, किरावली में 39.60 लाख, भटीयाना, अट्टा धनावली व लहडरा में 39.90 लाख रुपए से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इन गांव में सीसी रोड बनाई जाएंगी जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी ना हो।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288























