हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यदि आप बाइक चलाते हैं और आपके फोन बार-बार बजते हैं तो यह खबर ध्यान से पढ़ें। दरअसल जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के अंतर्गत एक बाइक सवार युवक का फोन बजा जो अपने परिचितों से बात करने लगा। इसी बीच दो संदिग्ध आए और युवक की बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरोहा के थाना बछरायूं एक गांव का कादराबाद निवासी शाहरुख खान तीन मार्च को जनपद हापुड़ किसी काम से आया था। जैसे ही वह हाफिजपुर क्षेत्र के चितौली बाईपास पर पहुंचा तो उसका फोन बज गया। वह फोन सुनने लगा। इसी बीच दो संदिग्ध आए और युवक की बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर

























