राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के विरोध में कांग्रेसी मैदान में










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने के मामले में कांग्रेसी मैदान में उतर आए हैं जिन्होंने गुरुवार को संकल्प सत्याग्रह के माध्यम से अपनी आवाज उठाई और इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया। प्रदर्शन पर बैठे कांग्रेसियों ने कहा कि यह पूरी तरह तानाशाही है। यह रवैया कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेसियों ने हापुड़ की नगर पालिका परिषद परिसर में स्थित गांधी मैदान में संकल्प सत्याग्रह किया। इस दौरान उन्होंने सरकार को जीभर कर कोसा। साथ ही कहा कि सरकार का यह रवैया तानाशाही वाला है जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


कांग्रेस जिला अध्यक्ष मिथुन त्यागी, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, हेमंत, पूर्व सभासद नरेश भाटी आदि इस दौरान उपस्थित रहे जिन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हंगामा किया और आवाज दबाने की कोशिश का आरोप सरकार पर लगाया। आपको बता दें कि राहुल गांधी ने 2019 की एक चुनावी रैली में मोदी सरनेम पर एक टिप्पणी की थी जिसके बाद मामले की सुनवाई सूरत कोर्ट में शुरू हुई जहां न्यायालय ने दो साल की सजा सुनाई। इसके पश्चात 24 मार्च को लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को सांसद सदस्यता के लिए अयोग्य करार देते हुए सदस्यता रद्द कर दी थी जिसके विरोध में कांग्रेसी मैदान में उतरे।

किराने के सामान की फ्री होम डिलीवरी : 7302805950







Related Posts

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

🔊 Listen to this चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चाइनीज़ मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध और इस्तेमाल पर रोक लगाने के उद्देश्य से…

Read more

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के रामनिवास स्मारक बालिका इन्टर कालिज परिसर में सोमवार को विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

चाइनीज़ मांझे के बायकाट की दिलाई शपथ

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

रामनिवास विद्यालय के स्थापना दिवस पर हवन

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

बाबूगढ़: मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आए दो सगे भाई, एक की मौत

तमंचेधारी को मिला दंड

तमंचेधारी को मिला दंड

दहेज लालची पति गया जेल

दहेज लालची पति गया जेल

हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़

हापुड़: दबंगों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़
error: Content is protected !!