ट्रैक्टर ने मारी भैंसा बग्गी में टक्कर, एक की मौत 11 घायल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक परिवार की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब एक भैंसा बग्गी में सवार होकर मेला देखने जा रहे बच्चों को पीछे से मौत बनकर आए एक ट्रैक्टर ने टक्कर मारदी। इस हादसे के दौरान एक की मौत हो गई जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं भैंसा बग्गी में सवार अन्य बच्चों में भी दहशत बनी हुई है। बता दें सड़क हादसे को देखकर सभी सहम गए हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।


मामला जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र की पिलखुवा रोड का है जहां संदीप कुमार पुत्र प्रदीप कुमार निवासी गांव ककराना धौलाना बुधवार की शाम अन्य बच्चों के साथ भैंसा बग्गी से मेला देखने के लिए जा रहे थे लेकिन कंदोला महाराणा प्रताप गेट से कुछ कदम पहले एक ट्रैक्टर ने पीछे से बग्गी में टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर के पीछे मिक्सचर मशीन भी जुड़ी हुई थी। सड़क हादसा इतना भयंकर था कि संदीप की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक काजल को गंभीर चोट आई है जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है। मृतक के पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288







Related Posts

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

🔊 Listen to this हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दस्तोई रोड पर स्थित आदर्श नगर कॉलोनी के पास कुछ लोग एक…

Read more

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

🔊 Listen to this रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव वैठ में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हापुड़: तालिबानी सजा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक की हालत गंभीर

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

गढ़: पानी में कीड़े निकलने से क्षेत्रवासी नाराज

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 09 जनवरी का सब्जियों का भाव

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया
error: Content is protected !!