हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सेहल में चोरों ने 13 नलकूपों में चोरी की। इस दौरान दीवारों में कूमल कर चोर कमरों में दाखिल हुए और नलकूप चुरा लिया। चोरी की घटना से ग्रामीणों में काफी गुस्सा है जिनका कहना है कि पुलिस क्षेत्र में गश्त बढ़ाएं। साथ ही चोरों को पकड़े। बुधवार की सुबह जब किसान अपने खेत पर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद चोरी की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव सेहल में मंगलवार की रात चोरों ने नलकूप के कमरों की दीवारों में कूमल किया और कमरे के अंदर दाखिल हुए उसके बाद उन्होंने नलकूप चुरा लिया। चोरों ने अमित, फतेह सिंह, देवेंद्र, प्रवेश, चंद्रवीर, ओमेंद्र, मनवीर, सत्यवान, हरवीर, बालक राम, इंद्राज समेत 13 के नलकूपों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना से किसानों में काफी गुस्सा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल
🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…
Read more






















