👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ की रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी कुचेसर चोपला की प्रभारी निरीक्षक प्रतिमा त्यागी बुधवार को जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी पहुंची जहां बृजघाट में महिलाओं को शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन के बारे में जागरूक किया। जागरूक करते हुए पुलिस ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को कॉल करें। इमरजेंसी पर डायल कर आपात सहायता मांगे जिससे पुलिस समय पर आपात सहायता पहुंचा सकें। इस दौरान पुलिस ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 112, 108, 181, 102, 1076 आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ पुलिसकर्मी अंकित तोमर, महिला कांस्टेबल आरती शर्मा भी मौजूद रही।






















