हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ की अधिवक्ता एडवोकेट मोनिका सिद्धू के साथ हरियाणा पुलिस द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार और मार पिटाई के विरोध में अधिवक्ताओं ने हरियाणा पुलिस कर्मियों के खिलाफ वाद दायर किया जिनके खिलाफ मंगलवार को सीजेएम न्यायालय में सुनवाई पूरी हुई। अधिवक्ताओं को विश्वास है कि न्यायालय द्वारा आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए जाएंगे।

एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक व सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी मोनिका और उनके परिजनों के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज किया जिसका अधिवक्ता कड़ा विरोध कर रहे हैं जबकि हरियाणा पुलिस द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार पर हापुड़ पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। ऐसे में उन्होंने सीजेएम कोर्ट में वाद दायर किया है।
VIMTA LAB: 550 रु में कराएं 45 टेस्ट: 9897298411
























