👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन की एक मासिक पंचायत का आयोजन हुआ जहां 31 मार्च तक निराश्रित पशुओं को पकड़वाने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष दिनेश खेड़ा ने कहा कि खेतों में निराश्रित पशुओं फ़सल बर्बाद कर रहे हैं जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। ऐसे में आवारा पशुओं को 31 मार्च तक पकड़ा जाए। यदि किसानों की मांगों को नहीं माना जाता है तो वह पशुओं को सरकारी दफ्तरों में बांधकर प्रदर्शन करेंगे। मासिक पंचायत में पीके शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, रेनू ठाकुर, नीलम त्यागी, ममता आदि उपस्थित रहे।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























