शहीद के नाम पर मार्ग के नामकरण की मांग
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):शहीद राजपाल सिंह के नाम पर मार्ग का नामकरण करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में अधिकारी राकेश शुक्ला को दिया। ज्ञापन में शहीद सिपाही सरदार राजपाल सिंह के नाम पर किठौर शाहजहांपुर से ग्राम सादुल्लापुर बोगर तक मोड का नाम शहीद के नाम पर करने की मांग की गई है। शहीद के भतीजे सरदार बृजपाल सिंह ने बताया कि शहीद सिपाही सरदार राजपाल सिंह 15 पंजाब प्रथम पटियाला पुत्र जल सिंह निवासी ग्राम सादुल्लापुर बोगर डाक महलवाला तहसील मवाना थाना किठौर जनपद मेरठ के मूल निवासी थे।
जिन्होंने भारत पाक युद्ध 1971 में 3 दिसंबर को भारत माता की रक्षा करते हुए हुसैनीवाला बॉर्डर पर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इस विषय में कैप्टन राकेश शुक्ला जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को शहीद राजपाल सिंह के नाम पर किठौर से सादुल्लापुर बोगर मार्ग का नामकरण किया जाए। ज्ञापन देते समय बृजपाल सिंह के साथ राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरदार सरबजीत सिंह कपूर उपस्थित रहे।
एक फोन पर कराएं दुकान, स्कूल का इंश्योरेंस: 9756129288
श्री हरमिलाप वैष्णों देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव 1 अप्रैल से




























