हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों के हौसले दिन पर दिन बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने हापुड़ के पक्के बाग में एक बंद गोदाम में चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान टीन शेड काटकर पीतल का लगभग दो लाख का माल लेकर फरार हो गए। सोमवार की सुबह व्यापारी जब अपने गोदाम पर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि पुलिस मामले में जल्द से जल्द खुलासा करें।

हापुड़ के पक्का बाग के मोदी कंपाउंड अस्पताल परिसर के गोदाम में ओम प्रकाश का माल रखा हुआ था। गोदाम का ताला लगाकर अपने घर चले गए। सोमवार की सुबह जब वह गोदाम पर पहुंचे तो कटा हुआ टीन शेड देखकर उनके होश उड़ गए और पुलिस को मामले से अवगत कराया। बताया जा रहा है कि इस दौरान चोर दो लाख रुपए कीमत का पीतल का सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष , जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार डावर (एडवोकेट) राजीव अग्रवाल, विपिन पंसारी, दीपक बंसल, नितिन गर्ग, विपिन सिंघल, ऋषभ गर्ग, मनीष सिंघल आदि अनेक व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से चोरी को खोलने की मांग की है।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093
केयर हॉस्पिटल की ओर से रमज़ान की दिली मुबारकबाद



























