जुए का ठिकाना पकड़ा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात पुलिस ने जुए के एक ठिकाने का भंडाफोड़ कर तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह अड्डा गढ़ रोड पर स्थित हरजसपुरा में धड़ल्ले से चल रहा था।
पुलिस ने एक सूचना पर जुए के अड्डे पर छापा मारा और मौके से पुलिस ने तीन जुआरियों को धर दबोचा। ये जुआरी मांग पत्ता खेल रहे थे। आरोपी मौहल्ला हरजसपुरा के ही प्रवीण व अंकित तथा लक्ष्मणपुरा का आशू है। पुलिस को देखते ही हड़कम्प मच गया। पुलिस ने अड्डे से ताश व हजारों रुपए नकद बरामद किए है। इसके अतिरिक्त हापुड़ नगर पुलिस ने मिनाक्षी रोड पर राजेंद्र उर्फ राय के घर छापामारी करके असगरपुरा के दीपक व प्रवीन को धर दबोचा और करीब दस हजार रुपए बरामद किए है। पुलिस आरोपी राजेंद्र की तलाश कर रही है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियों तेजी से वायरल हो रही है जिसमें दर्जनों नौजवान ताश के पत्तों पर बाजी लगा रहे है। पुलिस का कहना है कि वीडियों का संज्ञान लेकर जांच कराई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश मिश्र का कहना है कि मिनाक्षी रोड पर राजेंद्र के घर संचालित व ठिकाने की जांच कराई जा रही है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

केयर हॉस्पिटल की ओर से रमज़ान की दिली मुबारकबाद


























