युवतियों ने मां कात्यायनी की विशेष पूजा की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मां दुर्गा भवाने के छठे स्वरुप मां कात्यायनी देवी की पूजा अर्चना करने के लिए महिलाओं व युवतियों का सैलाब उमड़ पड़ा। सोमवार को युवतियों पर ब्रज मान्यताओं का प्रभाव दिखाई दिया।
ब्रज में ऐसी मान्यता है कि कन्याएं मां कात्यायनी के लिए व्रत रख कर मां कात्यायनी की पूजा इसलिए करती हैं कि उन्हें भगवान श्रीकृष्ण समान पति मिले। इसी मान्यता के चलते ही सोमवार को हापुड़ में मां कात्यायनी का व्रत रखा और देवी मंदिरों में जाकर मां की पूजा अर्चना की। सोमवार की भोर से ही श्री चंडी मंदिर, मां पथवारी, श्री मंशा देवी मंदिर, श्री देवी मंदिर पर मां की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी तादाद में युवतियों का तांता लगा रहा. पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों के ईर्द-गिर्द तथा मंदिर जाने वाले मार्गों पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर

श्री हरमिलाप वैष्णों देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव 1 अप्रैल से
























