टीबी उन्मूलन जागरुकता से ही सम्भव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विश्व क्षय रोग दिवस पर शुक्रवार को हापुड़ में स्वास्थ्य कर्मियों ने एक रैली निकाल कर नागरिकों को संदेश दिया कि टीबी हारेगा, देश जीतेगा। रैली का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील कुमार त्यागी ने हरी झंडी दिखा कर किया। रैली हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शुरु हुई और नगर के मौहल्लों का भ्रमण कर समाप्त हो गई। रैली का उद्देश्य नागरिकों को टीबी रोग के प्रति जागरुक करना है। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डा.दिनेश खत्री, क्षय रोग अधिकारी राजेश कुमार आदि भी उपस्थित थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि 24 मार्च 1982 को टीबी के जीवाणु की खोज हुई थी तभी से हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया जाता है। टीबी रोग का उन्मूलन जागरुकता से ही सम्भव है। केंद्र सरकार ने वर्ष-2025 तक भारत को टीबी रोग मुक्त बनाने का संकल्प लिया है जिसके लिए सभी सम्भव प्रयास किए जा रहे है, तथा स्कूल, कालेजों तथा मदरसों में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























