👁 0 views Views
बाबूगढ़, सीमन (ehapurnews.com): यहां लीलू मार्किट में एक दुकान का ताला तोड़ कर बदमाश करीब 50 हजार रुपए का सामान व 6 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।
गांव सिकंदरपुर काकौड़ी के नरेंद्र सिंह की बाबूगढ़ में लीलू मार्किट में दुकान है। बदमाश दुकान से सैनेट्री पैड का सामान, ब्राश पीतल तथा 6 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।


























