👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पीआरडी जवानों को 31 मार्च तक सत्यापन कराना होगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सलोनी गर्ग ने बताया कि 31 मार्च तक शैक्षिक प्रमाणपत्र, प्रशिक्षण पत्र, जाति और मूल निवास प्रमाण पत्रों का सत्यापन कराने का अंतिम मौका दिया गया है।
प्रांतीय रक्षक दल विभाग से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद भी कई पीआरडी जवानों ने ड्यूटी के लिए सत्यापन नहीं कराया है। ऐसे में उन्हें 31 मार्च तक का अंतिम मौका दिया गया है जो अपना सत्यापन करा सकते हैं।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























