VIDEO: सोमवार को लॉच होगी PCV Vaccine, हापुड़ में 13 अगस्त से लगेगा टीका










– वीडियो में पीसीवी वैक्सीन के बारे में संपूर्ण जानकारी देते डां. संजय कुमार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पीसीवी वैक्सीन को राज्य स्तर पर लॉच करेंगे। पीसीवी वैक्सीन की मदद से न्यूमोकोकल निमोनिया के कारण हो रही शिशुओं की मृत्युदर में कमी आएगी। एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान हापुड़ जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डां. संजीव कुमार ने बताया कि पीसीवी वैक्सीन तीन चरणों में लगाई जाएगी।

जिले में 34 हजार बच्चों को मिलेगा लाभ:

सरकार ने इस वैक्सीन को पहले राज्य के कुछ जिलों में इस्तेमाल किया जहां इसके सफल परिणाम मिले। अब सोमवार को सरकार इसे पूरे राज्य में लॉच करेगी। अगर जनपद हापुड़ की बात की जाए तो जिले के लगभग 34 हजार बच्चों को इसका लाभ मिलेगा।

2016 में 16% मौतों का कारण था निमोमिया:

एक स्टडी के मुताबिक 2016 में पांच वर्ष तक के बच्चों की जो मौत हुई उनमें से 16% मौतों का कारण निमोनिया था जिसमें से अधिकांश मौतें न्यूमोकोकल निमोनिया की वजह से हुई। इस वैक्सीन के लगने से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और इससे लड़ने में मदद मिलेगी।

13 अगस्त से होगा टीकाकरण:

हापुड़ समेत पूरे राज्य में 13 अगस्त से एक माह तक यह टीकाकरण होगा। बाज़ार में तीन से चार हजार कीमत वाली ये वैक्सीन सरकार ज़रुरतमंदों को नि:शुल्क उपलब्ध कराएगी।

Shree Rathnam (हापुड़) रेस्टोरेंट और Golden Tulip Banquet Hall अब सभी के लिए खुल चुके हैं। Dining के लिए Table बुक करने, Banquet Hall और FREE Home Delievery के लिए सम्पर्क करें: 8810177771,7982759169







Related Posts

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के रहने वाले आसिफ अली ने अपनी पत्नी को 30 जनवरी को व्हाट्सएप के माध्यम से ट्रिपल तलाक दे…

Read more

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला रामगंज निवासी समीक्षा सिंह ने यूजीसी नीट 2025 की परीक्षा पास की है। इस अवसर पर…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ निवासी व्यक्ति ने पत्नी को दिया तीन तलाक, दिल्ली में मुकदमा दर्ज

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

हापुड़ की समीक्षा सिंह ने पास की यूजीसी नीट की परीक्षा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

8 माह से फरार झगड़ालू पुलिस के हत्थे चढा

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

अब्दुल्लापुर में सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

छात्रों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को समझा

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल

ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में दो घायल
error: Content is protected !!