हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में एक बार फिर शातिर ठगों ने एक किराना व्यापारी के साथ 50,000 रुपए की ठगी को अंजाम दिया। पांच सौ रुपए का नोट खुलवाने के बहाने किराना व्यापारी के साथ बातचीत शुरू की और उसे अपनी बातों में उलझा लिया जिसके पश्चात थैले में रखे 50,000 रु लेकर भाग खड़े हुए। ठगी की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
वहीं हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया कि शनिवार को हापुड़ की दस्तोई रोड निवासी दिनेश कुमार जैसे ही अपने घर के बाहर निकले तो ठगों ने उन्हें अपनी बातों में उलझा लिया। इसी बीच 500 रुपए का नोट दिखाकर व्यापारी से बातचीत करने लगे। व्यापारी दिनेश ने बताया कि वह ठगों की बातों में आ गया और इसी बीच दोनों ने 50,000 रुपए ठग लिए जो मौका देखकर फरार हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
GPS tracker , CCTV कैमरे लगवाने के लिए कोल करें: 8979003261, 8126293996 पर

























