👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में आवारा कुत्तों का जबरदस्त आतंक है। हापुड़ की कॉलोनी राधापुरी में एक आवारा कुत्ते ने एक एक व्यक्ति को काट कर घायल कर दिया जिसका उपचार चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार गुप्ता शनिवार को अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी बीच एक कुत्ता आया और उसने रविंद्र कुमार गुप्ता पर हमला कर दिया। कुत्ते ने रविंद्र कुमार को काट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और तुरंत कुत्ते के चुंगल से घायल को बचाया। रविंद्र कुमार का उपचार शुरू हो गया है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288

























