हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की किठोर रोड पर शनिवार को ट्रैक्टर ट्रॉली और गाड़ी की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दौरान कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। सड़क हादसे के दौरान यातायात प्रभावित हो गया पुलिस ने दोनों वाहनों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि मामला जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव टयाला का है जहां ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत हो गई। इस दौरान सड़क पर चीख-पुकार मच गई और वाहनों की कतार लग गई जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और एंबुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान कार सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार चल रहा है।
























