हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आईआईए हापुड़ चैप्टर एवं धीरखेड़ा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से चामुंडा पेपर मिल पार्क धीरखेड़ा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
होली मिलन समारोह में आईआईए के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज सिंघल भी उपस्थित हुए। होली मिलन समारोह में आईआईए हापुड़ चैप्टर के सचिव पवन शर्मा व धीरखेड़ा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव धीरज चुग ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी उद्यमियों का तिलक लगाकर व पटका पहना कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में आईआईए चैप्टर के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता ने सभी को होली के पावन पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी और सभी के व्यापार में प्रगति के लिए कामना की। कार्यक्रम का मंच संचालन विजय शंकर शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में सतीश बंसल, शांतनु सिंघल, विजय शंकर शर्मा, अशोक छारिया, मनोज गुप्ता, नीरज गुप्ता, कपिल अरोड़ा, सौरभ अग्रवाल, सुरेंद्र रस्तोगी, पंकज शर्मा, गौरव गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल रोशे, संदीप चौधरी, संदीप जुनेजा, अतुल गोयल व अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।




























