👁 0 views Views
हापुड़ में सरसों 4800 रुपए बिकी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आलू के बाद किसान को सरसों में झटका लगना शुरु हो गया है। सरसों के भावों में निरंतर मंदी से किसान का चेहरा मुरझाता जा रहा है। हापुड़ मंडी में थोड़ा नमी लिए सरसों की आवकें शुरु हो गई है, जो गुरुवार को 4800 रुपए प्रति कुंतल बिकी। सरसों उत्पादक मंडियों से मंदी की खबर आने से भावों में मंदी का रुख बना है। सरसों की बम्फर खबरें है। सरसों का समर्थन मूल्य 5450 रुपए प्रति कुंतल है। यदि सरकार ने सरसों में मंदी को रोकने के लिए कदम नहीं उठाए तो सरसों के भाव और टूट सकते है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL (DEFENCE ACADEMY) में प्रवेश प्रारम्भ: 8710848586

































