👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर स्थित अयोध्यापुरी चौकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को देखकर हर कोई अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहा है। वायरल हुई वीडियो में एक कुत्ता चौकी में रखी सरकारी टेबल पर बैठकर आराम फरमा रहा है। रात के समय पहुंचे किसी युवक ने वीडियो को अपने कैमरे में कैद कर लिया।
आपको बता दें कि हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर अयोध्यापुरी चौकी है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नज़र आ रहा है कि सामने स्थित कमरे के दरवाजे पर ताला लगा हुआ है। वहीं चौकी में रखी टेबल पर एक कुत्ता आराम फरमा रहा है। इस वीडियो को देखकर आप क्या कहेंगे? नीचे कमेंट सेक्शन में कमेंट करें…






















