हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की कस्तूरबा कन्या उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय में मंगलवार को शुभ उपहार सेवा फाउंडेशन ने छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक किया। साथ ही हेल्थ कैंप का आयोजन किया। इस दौरान कक्षा छठी सातवीं और आठवीं की छात्राओं को सेनेटरी पैड तथा सैनिटाइजर वितरित किया गया। कैंप की अध्यक्ष निशा सिंघल ने इस दौरान छात्राओं को मासिक धर्म के बारे में जागरूक किया और बताया कि गंदे कपड़े के इस्तेमाल से यूरीन इन्फेक्शन भी हो सकता है। मासिक धर्म स्वच्छता व सेनेटरी पैड एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। सेनेटरी पैड संक्रमण को रोकने में मदद करता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक इंचार्ज अर्चना गुप्ता, शिक्षिका गीता चौधरी, बी टी सी छात्राएं आदि उपस्थित रहे।
अग्रवाल महासभा चुनाव: जानिए अग्रबंधु सेवा ग्रुप की योजनाएं
























