शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब












हापुड़, सीमन: महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को यहां श्रद्धालुओं ने आदर और श्रद्धा  के साथ मनाया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व कावडिय़ों ने गांव छपकौली, सबली, दत्तियाना मेें स्थापित प्राचीन शिवालयों में महादेव का जलाभिषेक किया। हजारों की तादाद में कांवडि़ए ब्रजघाट गंगातट व हरिद्वार से गंगाजल लेकर आए थे। हापुड़ के श्री चंडी मंदिर व कालोनियों में स्थापित शिवालयों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। नगर व ग्रामीण अंचलों में स्थापित मंदिरों के इर्दगिर्द नगर पालिका परिषद हापुड़ ने विशेष सफाई अभियान चलाया।     
      अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश मिश्र की अगुवाई में नगर के मंदिरों पर विशेष पुलिस बल तैनात रहा। जनपद हापुड़ को चार जोन व तेरह सैक्टर में बांटकर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्थिति पर नजर रखी  गई है। 
       आर्य समाज हापुड़ में आयोजित श्री बोधोत्सव पर्व का आज समापन हो गया।  आचार्य शिवकुमार ने आर्य बंधुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि  सृष्टि निर्माता शिव का कोई आकार नहीं है व सर्व व्यापक निराकार है। इस अवसर पर आनंद प्रकाश आर्य, सुरेंंद्र कबाड़ी, राधारमण आदि उपस्थित थे।











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!