हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (पंजाब केसरी): जैसे ही राशन वितरण की प्रक्रिया शुुुरु होती है,वैसे ही गरीबों के निवाले पर डाका डालने वाले शुुरु हो जाते हैं।
राशन वितरण-जनपद हापुडु में उपभोक्ताओं को राशन डिपुओं से गेहूं व चावल का वितरण 5 अगस्त से 14 अगस्त तक होगा। इसके साथ ही राशन के गेहूं व चावल खरीदने वाले माफिया सक्रिय हो उठे हैं।
पक्काबाग बना केंद्र-राशन के गेहूं व चावल को डकारने वाले माफियों का केंद्र हापुड़ का पक्काबाग बना हैं,जहां इन माफियों को उपनाम से पुकाना जाता है। ये माफिया कई बार पकड़े भी जा चुके हैं और मुकद्दमे भी दर्ज हुए हैं। अब इनके ठिकानों पर सुबह से शाम तक भीड़ लगी रहती है।

ऐसे पहुंचता है राशन का माल-ऐसे भी बहुत उपभोक्ता हैं जो राशन नहीं लेते। दूसरे राशन डीलर हर उपभोक्ता को एक किलो कम राशन देते है। इस प्रकार एकत्र राशन को पलटी करके बाइक या एक्टीवा के माध्यम से पक्काबाग के ठिकानों पर पहुंचाया जाता है। राशन का चावल ब्लैक में 10-12 रुपए किलो बिक रहा है।
हरियाणा व आटा मिलो को जाता है-राशन का गेहूं व चावल, माफिया हापुड़ के आटा मिलों को बेचते हैं, इसके अतिरिक्त हरियाणा के चावल मिलों को सप्लाई किया जाता है। हापुड़ के आस-पास के इलाकों का गेहूं व चावल भी पक्काबाग पहुंच रहा है। नागरिकों ने गरीबों का निवाला डकारने वाले माफियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।



























