हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): शिव भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए हापुड़ डिपो से हरिद्वार के लिए 10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है जिससे जल लेने जा रहे शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। डिपो में 50 शिव भक्तों के एकत्र होते ही बस हरिद्वार के लिए रवाना हो जाती है। फिलहाल हरिद्वार तक के लिए 24 घंटे बस सेवा संचालित की जा रही है।
फाल्गुन कावड़ यात्रा करने वाले शिव भक्तों की सुविधा को देखते हुए यह फैसला उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने लिया है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में शिवभक्त हरिद्वार जल लेने के लिए जा रहे हैं। एआरएम संदीप नायक ने बताया कि 10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।
खुशखबरी: हापुड़ में खुल गया SUPER 99, खरीदें सामान, शुरूआत मात्र 29 रुपए से





























