हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने दो अध्यापिकाओं समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक सहायक अध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
बता दें कि पिछले वर्ष चार मार्च को मिड डे मील के राशन में घोटाले की हापुड़ स्थित एक विद्यालय की सहायक अध्यापिका ने शिकायत की थी। बीएसए से शिकायत के बाद इंचार्ज तथा सहायक अध्यापिका ने मिलकर 10 मार्च को सहायक अध्यापिका को कार में बैठा कर हत्या का प्रयास किया। सहायक अध्यापिका का आरोप है कि दोनों ने अपने पति व अन्य साथियों के साथ मिलकर विद्यालय में घुसकर अपहरण के इरादे से पीड़िता को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया। दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया, पीड़िता के कपड़े फाड़ दिया और अश्लीलता का प्रयास किया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों को देख आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। 10 महीने बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पांच नामजद तथा एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
खुशखबरी: हापुड़ में खुल गया SUPER 99, खरीदें सामान, शुरूआत मात्र 29 रुपए से























