हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार पांडे ने क्षेत्र में रविवार की रात को पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित को दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। पुलिस ने डिपो रोड, मेन बाजार, राष्ट्रीय राजमार्ग-9 आदि क्षेत्रों में पैदल गश्त की और सड़क किनारे शराब पीने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने दुकानों की चेकिंग की। साथ ही देसी, अंग्रेजी तथा बियर के ठेकों के बाहर खड़े हुए लोगों को चेतावनी दी कि सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन ना करें। इस दौरान दरोगा अनिल कुमार यादव, दरोगा अश्विनी, दरोगा पिंटू, दरोगा ओमकार, दरोगा जब्बार, दरोगा अजब सिंह, सत्येंद्र सिंह, कॉन्स्टेबल अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।




























