👁 0 views Views
पुलिस ने दो चोरियों का किया खुलासा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ कोतवाली पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर दो ऐसी सनसनी खेज चोरियों का खुलासा किया है जो हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गत महीनों में दो स्थानों पर हुई है। इस सिलसिले में पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से 12 हजार 120 रुपए नकद व दो चाकू बरामद किए है। पुलिस ने अनुसार हापुड़ कोतवाली पुलिस रेलवे स्टेशन के पास गश्त कर रही थी कि पुलिस ने दो संदिग्ध बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश गांव तौड़ी का चांद व सिकंदरगेट हापुड़ का सादिक है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हापुड़ में गत दिनों चोरी की दो वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225





























