👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर बनी धंसने वाली सड़क हापुड़ के विकास पर कलंक लगा रही है। इस सड़क को लेकर लोगों में रोष है जिनका कहना है कि ठेकेदार ने खराब सामग्री का इस्तेमाल कर इस सड़क का निर्माण किया है। आखिर इस सड़क का निर्माण किस ठेकेदार ने किया है? यह चर्चा का विषय बना हुआ है। हापुड़ की दिल्ली रोड पर तहसील चौराहा से मेरठ तिराहे तक जाने वाले रास्ते पर बनी सड़क जगह-जगह से धंस गई है जिसमें ई-रिक्शा व अन्य वाहन लगातार पलटकर हादसे का शिकार हो रहे हैं। अनगिनत मयूरियां यहां पलट चुकी हैं। ऐसे में सड़क की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए।





























