👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महाशिवरात्रि के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए हापुड़ से हरिद्वार के लिए प्रतिदिन बसों का संचालन होगा जिससे शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
एआरएम संदीप नायक ने बताया कि हापुड़ से हरिद्वार के लिए अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन किया जाएगा। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व है ऐसे में शिवालयों में जलाभिषेक के लिए जिले से सैकड़ों की संख्या में शिव भक्त हरिद्वार और ऋषिकेश जाते हैं जहां से वह जल लेकर लौटते हैं। ऐसे में कावड़ियों तथा परिवहन निगम की आय को देखते हुए रोडवेज ने हरिद्वार तक बस चलाने का फैसला लिया है। आवश्यकता के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065

































